Vastu Tips for Kitchen – वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोईघर में नीले, काले, गहरे भूरे और बैंगनी रंग का प्रयोग बिल्कुल भी न करें। वास्तु के अनुसार किचन में ये रंग अच्छे नहीं माने जाते हैं। वे आपकी रसोई और विशेषकर आपके घर के आसपास सकारात्मक ऊर्जा को प्रभावित कर सकते हैं। दरअसल रसोई एक ऐसी जगह है, जहां से घर के हर सदस्य के लिए खाना तैयार होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, आपकी रसोई के लिए नारंगी, भूरा, सफेद, पीला और हरा सबसे अच्छे रंग हैं। अलमारी, स्लैब आदि इसी रंग के बनाये जाने चाहिए। ये रंग भूख बढ़ाने के लिए जाने जाते हैं।
Vastu Tips for Kitchen
एस्ट्रोलॉजी से जुड़ी सभी जानकारी पढने के लिए यहाँ क्लिक करें 👈
वास्तुशास्त्री मुकुल रस्तोगी के अनुसार आजकल रसोई में काला पत्थर बहुत आम हो गया है। ज्यादातर घरों में सुंदरता के लिए इस रंग के पत्थर का इस्तेमाल रसोई में किया जाता है, जो कि वास्तु शास्त्र के अनुसार बिल्कुल गलत है। यदि रसोई में काला पत्थर हो तो यह मानसिक अशांति और बीमारी आदि को बढ़ावा देता है। रसोई के लिए काला रंग बिल्कुल भी अच्छा नहीं होता है। किचन में इस रंग का प्रयोग कम से कम करें।
यदि किसी कारणवश रसोई में काला स्लैब हो और उसे हटाया न जा सके तो कम से कम गैस चूल्हे के नीचे एक हरा या पीला पत्थर रख दें, इससे काफी राहत मिलेगी।