Samsung Galaxy S23 FE Worth Leak: सैमसंग ने इस साल फरवरी में Galaxy S23, Galaxy S23+ और Galaxy S23 Extremely स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। ये यूजर्स के बीच काफी लोकप्रिय भी हुए। अब कंपनी जल्द ही Samsung Galaxy S23 FE 5G भी पेश कर सकती है। यह कंपनी का फैन एडिशन है, जिसके चलते इसे FE मॉडल कहा जा सकता है। इसकी लॉन्च डेट के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। आपको बता दें कि अभी कोई लॉन्च डेट तो नहीं है लेकिन फोन की कीमत की जानकारी ऑनलाइन दी गई है। सैमसंग गैलेक्सी S23 FE 5G के 128GB और 256GB स्टोरेज विकल्प में आने की उम्मीद है।
Samsung Galaxy S23 FE Worth Leak Data
एक रिपोर्ट के मुताबिक, Galaxy S23 FE 5G के 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 54,999 रुपये हो सकती है। वहीं, 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये हो सकती है। Samsung Galaxy S23 FE 5G को कंपनी की फ्लैगशिप सीरीज़ का बजट फोन कहा जा सकता है। Galaxy S23 को इस साल फरवरी में 74,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। Galaxy S23+ और Galaxy S23 Extremely की शुरुआती कीमत क्रमश: 94,999 रुपये और 1,34,999 रुपये है। सभी तीन मॉडल गैलेक्सी के लिए कस्टम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 मोबाइल प्लेटफॉर्म द्वारा संचालित हैं।
और भी टेक्नोलॉजी से जुड़ी जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे।
Samsung Galaxy S23 FE 5G को Exynos 2200 SoC के साथ गीकबेंच पर देखा गया था। इसका अमेरिकी वेरिएंट Snapdragon 8 Gen 1 SoC पर काम कर सकता है। इसे ब्लूटूथ SIG सर्टिफिकेशन साइट पर मॉडल नंबर SM-S711U और SM-S711U1 के साथ देखा गया था। लीक हुए फीचर्स की बात करें तो Galaxy S23 FE 5G में Android 13 दिया जा सकता है। इसमें चार साल तक ओएस अपडेट और 5 साल तक सिक्योरिटी पैच अपडेट दिए जाने की उम्मीद है।
इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.4 इंच का डायनामिक AMOLED डिस्प्ले हो सकता है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होने की उम्मीद है। इसका पहला सेंसर 50 मेगापिक्सल, दूसरा 8 मेगापिक्सल और तीसरा 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा होगा। सेल्फी के लिए इसमें 10 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया जा सकता है। इसमें 4500mAh की बैटरी दी जा सकती है और यह वायर्ड चार्जिंग के साथ-साथ 25W पर वायरलेस चार्जिंग भी सपोर्ट करती है।