Chhath Puja 2023 – छठ पूजा हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को होती है। 4 दिवसीय छठ पूजा में सूर्य देव और छठी मैया की पूजा की जाती है। इसमें श्रद्धालु उगते सूर्य को अर्घ्य देते हैं और उससे एक दिन पहले डूबते सूर्य को अर्घ्य देते हैं. छठ पूजा में पहला दिन नहाय-खाय का, दूसरा दिन लोहंडा और खरना का, तीसरा दिन छठ पूजा और शाम के अर्घ्य का होता है. चौथे दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देते हैं और पारण कर व्रत पूरा करते हैं। काशी के ज्योतिषाचार्य चक्रपाणि भट्ट से जानिए कब है छठ पूजा? छठ पूजा संध्या अर्घ्य और उगते सूर्य को अर्घ्य देने का समय क्या है? आइए देखते हैं छठ पूजा 2023 का कैलेंडर.
कब है छठ पूजा 2023? | Chhath Puja 2023?
पंचांग के अनुसार इस वर्ष कार्तिक शुक्ल षष्ठी तिथि 18 नवंबर शनिवार को सुबह 09:18 बजे शुरू होगी. यह तिथि रविवार, 19 नवंबर को सुबह 07:23 बजे समाप्त होगी। उदयातिथि के आधार पर छठ पूजा 19 नवंबर को है, उसी दिन छठ पूजा संध्या अर्घ्य दिया जाएगा.
नहाय-खाय 2023 कब है?
छठ पूजा के पहले दिन नहाय-खाय किया जाता है। इस साल नहाय-खाय 17 नवंबर को है. उस दिन सूर्योदय सुबह 06:45 बजे और सूर्यास्त शाम 05:27 बजे होगा. इस दिन रवि योग और भद्रा दोनों है.
एस्ट्रोलॉजी से जुड़ी सभी जानकारी पढने के लिए यहाँ क्लिक करें 👈
लोहंडा और खरना 2023 तिथि
छठ पूरा का दूसरा दिन लोहंडा और खरना होता है. इस साल लोहंडा और खरना 18 नवंबर को है. उस दिन सूर्योदय प्रातः 06:46 बजे तथा सूर्यास्त सायं 05:26 बजे होगा. इस दिन रवि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग बन रहा है.
छठ पूजा 2023 पर संध्या अर्घ्य का समय
छठ पूजा का तीसरा दिन संध्या अर्घ्य है। इस दिन श्रद्धालु घाट पर आते हैं और डूबते सूर्य को अर्घ्य देते हैं। छठ पूजा का सायंकालीन अर्घ्य 19 नवंबर को दिया जाएगा. संध्या अर्घ्य सूर्यास्त के समय दिया जाता है। संध्या अर्घ्य का समय शाम 05:26 बजे है. उस दिन सूर्यास्त शाम 05:26 बजे होगा. इस दिन सूर्योदय प्रातः 06:46 बजे है.
छठ पूजा 2023 पर उगते सूर्य को अर्घ्य देने का समय
छठ पूजा का चौथा दिन उगते सूर्य को अर्घ्य और पारण को समर्पित है। इस साल 20 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा. उस दिन सूर्योदय प्रातः 06:47 बजे होगा. ऐसे में सुबह 06:47 बजे उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा. उस दिन सूर्यास्त शाम 05:26 बजे होगा. स्थान के अनुसार इसका समय अलग-अलग हो सकता है।
छठ पूजा कैलेंडर 2023 | Chhath Puja 2023 Calender
छठ पूजा का पहला दिन: नहाय-खाय, 17 नवंबर, शुक्रवार
छठ पूजा का दूसरा दिन: लोहंडा और खरना, 18 नवंबर, शनिवार
छठ पूजा का तीसरा दिन: छठ पूजा, संध्या अर्घ्य, 19 नवंबर, रविवार
छठ पूजा का चौथा दिन: उगते सूर्य को अर्घ्य, पारण, 20 नवंबर, सोमवार
छठ पूजा का महत्व | Importance of Chhath Puja 2023
छठ पूजा संतान प्राप्ति के लिए रखी जाती है। माताएं अपने बच्चों की सुरक्षा और सुखी जीवन के लिए छठ पूजा करती हैं। छठ पूजा का व्रत सबसे कठिन होता है. स्नान करने के बाद उगते सूर्य को अर्घ्य देने तक व्यक्ति को निर्जला व्रत रखना होता है.