Hatchback in 6 Lakh – पिछले महीने यानी अगस्त में भारतीय बाजार में एक बार फिर मारुति सुजुकी का दबदबा देखने को मिला। टॉप-10 कारों की लिस्ट में मारुति के 8 मॉडल शामिल रहे। जबकि टाटा और हुंडई का केवल एक-एक मॉडल ही इस सूची में जगह बना सका। मारुति के लिए इस लिस्ट में स्विफ्ट, बलेनो, वैगनआर, ब्रेज़ा, डिज़ायर, अर्टिगा, फ्रंटएक्स और ईको शामिल थे। वहीं, टाटा पंच और हुंडई क्रेटा ही टॉप-10 का हिस्सा बनीं।
इस लिस्ट में टॉप पर एक बार फिर मारुति स्विफ्ट रही। जुलाई में नंबर-1 रहीं स्विफ्ट ने अगस्त में भी अपना स्थान बरकरार रखा. वहीं, कंपनी की प्रीमियम हैचबैक Baleno दूसरे स्थान पर रही। आइए सबसे पहले आपको टॉप-10 कारों की लिस्ट दिखाते हैं।
अगस्त 2023 की बिक्री की बात करें तो स्विफ्ट 18,653 यूनिट्स की बिक्री के साथ नंबर-1 रही। अगस्त 2022 में इसकी 11,275 यूनिट्स बिकीं। इसे सालाना 65% की ग्रोथ मिली। बलेनो की 18,516 यूनिट्स बिकीं। अगस्त 2022 में इसकी 18,418 यूनिट्स बिकीं। यानी इसमें सालाना आधार पर 1% की ग्रोथ मिली। वैगनआर की 15,578 यूनिट्स बिकीं। अगस्त 2022 में इसकी 18,398 यूनिट्स बिकीं।
यानी इसमें साल-दर-साल 15% की गिरावट आई। ब्रेज़ा की 14,572 यूनिट्स बिकीं। अगस्त 2022 में इसकी 15,193 यूनिट्स बिकीं। यानी इसमें सालाना आधार पर 4% की गिरावट आई। टाटा पंच की 14,523 यूनिट्स बिकीं। अगस्त 2022 में इसकी 12,006 यूनिट्स बिकीं। यानी इसमें साल-दर-साल 21% की ग्रोथ मिली।
Latest Automobile से Related और भी Article पढने के लिए यहाँ क्लिक करें 👈
इसी तरह हुंडई क्रेटा की 13,832 यूनिट्स बिकीं। अगस्त 2022 में इसकी 12,577 यूनिट्स बिकीं। यानी इसमें साल-दर-साल 10% की ग्रोथ मिली। डिज़ायर की 13,293 यूनिट्स बिकीं। अगस्त 2022 में इसकी 11,868 यूनिट्स बिकीं। यानी इसमें साल-दर-साल 12% की ग्रोथ मिली। अर्टिगा की 12,315 यूनिट्स बिकीं। अगस्त 2022 में इसकी 9314 यूनिट्स बिकीं। यानी इसमें साल-दर-साल 32% की ग्रोथ मिली। ब्रोंक्स की 12,164 इकाइयाँ बेची गईं। ईको की 11,859 यूनिट्स बिकीं। अगस्त 2022 में इसकी 11,999 यूनिट्स बिकीं। यानी इसमें साल-दर-साल 1% की गिरावट आई।
स्विफ्ट बेस मॉडल LXI की ईएमआई | Swift Base Hatchback in 6 Lakh
मारुति स्विफ्ट के बेस मॉडल LXI की एक्स-शोरूम कीमत 6 लाख रुपये है। अगर आप इसे खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपको इसकी एक्स-शोरूम कीमत पर ही लोन मिलेगा। इसका मतलब है कि आपको कार की ऑन-रोड कीमत में शामिल बीमा और आरटीओ पंजीकरण की लागत वहन करनी होगी। अब अगर आप 6 लाख रुपये की कीमत पर 20 फीसदी डाउन पेमेंट यानी 1.20 लाख रुपये देते हैं तो आपको 80 फीसदी यानी 4.80 लाख रुपये का लोन लेना होगा. यह लोन 8% की ब्याज दर पर और 7 साल की अवधि के लिए उपलब्ध है, तो आपको हर महीने 7,481 रुपये की ईएमआई चुकानी होगी।