रात में फल खाने के नुकसान
Eating Fruit at Night – रात में खाने के लिए फलों का चयन करते समय सावधानी बरतनी चाहिए। कुछ फल सोने के बाद आपके पाचन को प्रभावित कर सकते हैं और एसिडिटी भी पैदा कर सकते हैं।
केला | Eating Fruit at Night
केला ज्यादातर रात के समय नहीं खाना चाहिए, क्योंकि इसमें कैलोरी अधिक होती है और इसे पचाना मुश्किल हो सकता है, जिससे नींद प्रभावित हो सकती है।
सेहत से Related दूसरे Article पढने के लिए यहाँ क्लिक करें 👈
अनार
अनार एक स्वास्थ्यवर्धक फल है, लेकिन रात के समय इसे खाने से एसिडिटी अधिक हो सकती है, जिससे पाचन में समस्या हो सकती है।
अंजीर
रात के समय अंजीर न खाने की सलाह भी दी जाती है, क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है और यह पेट को भारी बना सकता है।
अंगूर और संतरे
अंगूर और संतरे में चीनी की मात्रा अधिक होती है, जिसके कारण यह अम्लीय भी होता है, जिसके कारण आपको एसिडिटी और सीने में जलन की समस्या हो सकती है।
चेरी और अनानास
चेरी में मेलाटोनिन होता है जो नींद में खलल डाल सकता है, इसलिए रात में इन्हें खाने से नींद आने में परेशानी हो सकती है। अनानास भी एक गैर-अम्लीय फल है, जिससे एसिडिटी होने का खतरा रहता है।
अमरूद
अमरूद एसिडिटी और पेट फूलने का कारण बन सकता है क्योंकि इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है और यह पेट को भारी बना सकता है।
नाशपाती और सेब
रात में नाशपाती का सेवन सीमित करें, क्योंकि इससे पेट भर सकता है और नींद प्रभावित हो सकती है। इसी तरह, सेब भी एक अम्लीय फल है जो सीने में जलन का कारण बन सकता है।