Electric cars Launch: भारतीय बाजार में लगातार नई कारें पेश और लॉन्च होती रहती हैं। जनवरी से अगस्त के बीच देश में किस कंपनी ने कौन सी इलेक्ट्रिक कार किन फीचर्स और रेंज के साथ लॉन्च की है। हम आपको इस खबर में यही जानकारी दे रहे हैं।
Electric cars Launch List in August Month
बीएमडब्ल्यू आई7
बीएमडब्ल्यू ने साल की शुरुआत में भारतीय बाजार में i7 इलेक्ट्रिक कार लॉन्च की थी। ऑल व्हील ड्राइव के साथ आने वाली इस कार को फुल चार्ज में 625 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसमें लगे मोटर से कार को 544 पीएस की पावर मिलती है।
हुंडई आयोनिक 5
हुंडई ने ऑटो एक्सपो के दौरान Ioniq 5 को लॉन्च किया था। इस दौरान बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान भी मौजूद रहे. इसमें लगी बैटरी को फुल चार्ज करने के बाद 631 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसमें लगे मोटर से 217 पीएस की पावर और 350 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।
Latest Automobile से Related और भी Article पढने के लिए यहाँ क्लिक करें 👈
महिंद्रा एक्सयूवी 400
महिंद्रा की XUV400 को भी इसी साल भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया है। इस एसयूवी में कंपनी की ओर से दो बैटरी विकल्प दिए गए हैं। जिससे एसयूवी को 375 और 456 किमी की रेंज मिलती है। इसमें दो बैटरियों से जुड़ी एक मोटर है जो एसयूवी को 150 पीएस और 310 एनएम का टॉर्क देती है।
सिट्रॉएन ईसी3
Citroen EC3 भारत में लॉन्च होने वाली कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार है। इसमें लगे मोटर से 57 पीएस और 143 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। फुल चार्ज में इसमें करीब 320 किलोमीटर की रेंज मिलती है।
एमजी कॉमेट ईवी
कॉमेट को भारतीय बाजार में एमजी की दूसरी इलेक्ट्रिक कार के रूप में लॉन्च किया गया था। इस छोटी सी कार में सिर्फ दो दरवाजे हैं और चार लोगों के बैठने की जगह है। कंपनी की ओर से इसमें 17.3 kWh की बैटरी दी गई है, जिसे फुल चार्ज करने के बाद 230 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसमें लगे मोटर से 42 पीएस और 110 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।
ऑडी क्यू8 ई-ट्रॉन
ऑडी की क्यू8 ई-ट्रॉन भी साल 2023 के दौरान ही भारतीय बाजार में लॉन्च की गई है। अगस्त तक लॉन्च हुई कारों में यह दूसरी सबसे महंगी कार है। इसमें कंपनी की ओर से दो बैटरी विकल्प उपलब्ध हैं। जिससे कार को करीब 600 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसमें लगे मोटर से 408 पीएस की पावर और 664 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।