Nita Ambani का बिजनेस से लेकर सामाजिक कार्यों तक बड़ा नाम है, वह अंबानी परिवार के कई बिजनेस संभालती हैं। नीता अंबानी काफी एक्टिव रहती हैं. वह अपनी फिटनेस का भी खूब ख्याल रखती हैं। नीता अंबानी दुनिया के सबसे बड़े सामाजिक कार्य संगठनों में से एक, रिलायंस फाउंडेशन का नेतृत्व करती हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की सबसे बड़ी सूचीबद्ध कंपनी है और इसकी गिनती सबसे बड़े कॉर्पोरेट घरानों में होती है।
ऐसे हुई मुकेश अंबानी से मुलाकात | Why Neeta Ambani met Mukesh Ambani
नीता अंबानी ने नरसी मोनजी कॉलेज से वाणिज्य में स्नातक की डिग्री ली है। वह कम उम्र में ही एक पेशेवर भरतनाट्यम नर्तकी बन गईं। नीता की मुलाकात मुकेश अंबानी से तब हुई जब वह स्कूल में टीचर के तौर पर काम कर रही थीं। दोनों ने साल 1985 में शादी कर ली। मुकेश और नीता अंबानी के तीन बच्चे हैं।
कारोबार में बंटाती हैं हाथ | Nita Ambani role in Business
नीता अंबानी अपने पति मुकेश अंबानी के बिजनेस में मदद करती हैं। वह रिलायंस फाउंडेशन, मुंबई डंडियंस और धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल का कामकाज देखती हैं। इसके साथ ही वह कई एनजीओ के साथ मिलकर भी काम करती हैं।
करोड़ों में है नेटवर्थ | Nita Ambani Networth
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नीता अंबानी की कुल संपत्ति फिलहाल 2.8 अरब डॉलर से 3 अरब डॉलर के बीच है। वह कई बड़े उद्यमों का नेतृत्व करती हैं। रिलायंस फाउंडेशन के अलावा, वह महिला सशक्तिकरण के लिए काम करने वाले एक डिजिटल आंदोलन हर सर्कल का नेतृत्व करती हैं।
बिज़नेस और यूटलिटी से जुड़ी सभी जानकारी पढने के लिए यहाँ क्लिक करें 👈
पैसों की वैल्यू करना सिखाया
देश के सबसे अमीर परिवार में जन्म लेने के बावजूद नीता अंबानी ने अपने बच्चों को पैसे की लत नहीं लगने दी। नीता अपने बच्चों को पॉकेट मनी देती थीं और बच्चों को उन्हीं पैसों से अपना खर्च चलाना पड़ता था। आप भी नीता अंबानी से बच्चों को पैसे की कीमत समझना सिखा सकते हैं।
डांस प्रैक्टिस से होती है शुरुआत
नीता अंबानी अपने दिन की शुरुआत ज्यादातर डांस प्रैक्टिस से करती हैं। वह काफी एक्टिव रहती हैं. नीता अंबानी को हर दिन सुबह जल्दी उठना पसंद है। नीता और मुकेश अंबानी उन जोड़ियों में से एक हैं जिन्होंने अपनी जिंदगी की शुरुआत साधारण तरीके से की। सबसे अमीर भारतीय होने के बावजूद वह सादा जीवन जीना पसंद करती हैं।